पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित चाय विक्रेता और समाजसेवी डी प्रकाश राव का 13 जनवरीको कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कोरोना वार्ड में निधन हो गया.कोरोना से संक्रमित होने के बाद 63 वर्षीय डी प्रकाश राव को 25 दिसम्बर के दिनएससीबी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक़, रावकोरोना के संक्रमण से तो बाहर आ गए थे, लेकिन उनके शरीर का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिररहा था. उन्हें आईसीयू में शिफ़्ट किया गया. आईसीयू में ही राव को ब्रेन स्ट्रोकहुआ, जिसके कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गयी. देखिए वीडियो.