एक हफ़्ते से भी ज़्यादा वक़्त बीत चुका है, जब देश के कई हिस्सों में नए नागरिकताक़ानून को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. पूरे देश में 25 मौतों का आंकड़ा बन रहा है.यूपी का रुख करें. अकेले यूपी में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. सबकुछ नागरिकतासंशोधन क़ानून सामने आने के बाद. अब जब यूपी में क़ानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करनेकी बात चल रही है, इसी समय प्रदेश के प्रशासन ने यूपी में तमाम हिंसा के लिए पॉपुलरफ़्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) नाम के संगठन को ज़िम्मेदार ठहराया. कहा कि PFI आतंकीगतिविधियों में लिप्त संगठन है. और कई अख़बारों में PFI से जुड़ी ख़बरें चलीं किबीते 6 महीनों से संगठन ने यूपी में आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाक़ायदाट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया.