पाकिस्तान के पंजाब में ननकाना साहिब है. सिखों के पहले गुरु नानकदेव का जन्मस्थान.तीन जनवरी यानी शुक्रवार को सैकड़ों की भीड़ ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे परपत्थरबाजी की. गुरुद्वारे पर हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. एकवीडियो में एक कट्टरपंथी सिखों को ननकाना साहिब से भागने और शहर का नाम गुलाम अलीमुस्तफा करने की धमकी देता दिख रहा है. गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में दिल्ली मेंपाकिस्तानी हाई कमीशन के सामने विरोध प्रदर्शन हुआ. बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दलने प्रदर्शन में हिस्सा लिया. जम्मू में भी प्रदर्शन की ख़बर है.