पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का निधन हो गया है. 73 वर्षीय तारिक लंबे वक्तसे बीमार थे. उनकी बेटी नताशा फतेह ने उनके निधन की पुष्टि की है. तारिक फतेह काजन्म 20 नवंबर 1949 को कराची में हुआ था. उनका परिवार बंबई अब मुंबई का रहने वालाथा, लेकिन बंटवारे के बाद कराची चला गया था. उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी सेबायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में पत्रकारिता में आ गए. एक पाकिस्तानीटीवी चैनल में खोजी पत्रकारिता करने से पहले 1970 में उन्होंने कराची सन नाम केअखबार में रिपोर्टिंग की. उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा. बाद में उन्होंनेपाकिस्तान छोड़ दिया और सऊदी अरब में सेटल हो गए. 1987 में फतेह कनाडा आ गए. उन्होंने ‘चेंजिंग अ मिराज : द ट्रैजिक इल्युजन ऑफ ऐन इस्लामिक स्टेट’ नाम कीकिताब लिखी, जो बाद में बहुत फेमस हुई.