NCP के कार्यकर्ता ने आज बीजेपी के एक नेता को थप्पड़ जड़ दिया. कारण बताया जा रहाहै NCP प्रमुख शरद पवार के ख़िलाफ़ लिखा हुआ एक सोशल मीडिया पोस्ट. घटना का वीडियोमहाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने पोस्ट किया है. वीडियो में NCP केकुछ कार्यकर्ता विनायक आंबेकर के साथ बहस करते नज़र आ रहे हैं. फिर अचानक सफ़ेदशर्ट पहने एक कार्यकर्ता ने भाजपा नेता को थप्पड़ मार दिया. मारपीट के बाद विनायकआंबेकर ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.