इंडिया टुडे के हेमंत कुमार नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर पुलिस के एक अधिकारीने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि RPF से जुड़े मणिपुर के पांच उग्रवादियोंको म्यांमार ने भारत को सौंपने का वादा किया था, जिसे उसने बुधवार 15 दिसंबर कोपूरा कर दिया. इस अधिकारी के मुताबिक इन उग्रवादियों को एक विशेष विमान से इम्फाललाया गया. इसके बाद पुलिस इन्हें तुरंत एक अज्ञात स्थान पर ले गई, जहां वरिष्ठअधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाईहै कि ये विद्रोही किसी घटना में शामिल थे या नहीं. देखें वीडियो.