देश के दिग्गज वकीलों में से एक मुकुल रोहतगी एक बार फिर से देश के अटॉर्नी जनरलहोंगे. मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहाहै. केके वेणुगोपाल पिछले 5 साल से इस पद पर हैं. उनसे पहले रोहतगी ही अटॉर्नी जनरलथे. साल 2017 में मुकुल रोहतगी के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने केके वेणुगोपालको तीन साल के लिए नियुक्त किया था. बाद में दो बार उनके कार्यकाल को बढ़ाया गयाथा. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अब एक बार फिर सरकार ने रोहतगीसे संपर्क किया, तो वे पद संभालने को तैयार हो गए. देखिए वीडियो.