ट्विटर पर ट्रेंड्स की शुरुआत हुई मोदी जी की बेटी ट्रेलर (#ModiJiKiBetiTrailer)से. जिसने ट्रेंड देखा, वो उतना ही चौंका जितना नोटबंदी की रात में हर भारतवासीचौंका था. लोगों के मन में क्यूरियोसिटी एकदम महंगाई की तरह बढ़ गई. लोग यूट्यूब परवैसे ही ट्रेलर खोजने लगे जैसे 2014 से विकास खोज रहे हैं. खैर आप दिमाग पर ज्यादाजोर मत डालिए. मोदी जी की कोई बेटी नहीं आई है. एक फिल्म आ रही है. फिल्म का नाम हैमोदी जी की बेटी रिलीज होगी 14 अक्टूबर, 2022 को. देखिए वीडियो.