ये नज़ारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के दलपतपुर गांव का है. गांववाले डंडा लेकरपुलिसवालों को दौड़ा रहे हैं, उन्हें मार रहे हैं. गांववाले किसी की सुनने को राज़ीनहीं हैं. अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि लोगों ने पुलिसवालों को ही पीटनाशुरू कर दिया? दरअसल, गांव के एक शख़्स की ट्रैकर पलटने से मौत हो गई है. ग्रामीणोंका आरोप है कि पुलिसवाले रोज़ उससे 500 रुपये की वसूली करते थे. 27 सितंबर के दिन भीपुलिस कांस्टेबल ने उसे रोका था. वो रुका नहीं तो पुलिस वाले ने जीप से उसका पीछाकरना शुरू किया. गांव के पास पहुंचते-पहुंचते ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ा और ट्रैक्टरपलट गया. चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और शख़्स की मौके पर ही मौत हो गई. देखेंवीडियो.