व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है.उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति इसलिए दी क्योंकिभारत ने पहले भी ऊर्जा खरीद के संबंध में अमेरिकी निर्देशों का पालन किया था. इसटिप्पणी के बाद विपक्ष ने सरकार को घेर लिया है. ये बयान ऐसे समय में आया है जबईरान के साथ अमेरिका-इजराइल संघर्ष के बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में तनाव के कारणवैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई है.