पीयूष जैन को सीजीएसटी एक्ट की धारा-69 के तहत गिरफ्तार किया गया है. गुड्स एंडसर्विसेज टैक्स (GST) के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि छापामारी की कार्रवाई केदौरान इत्र कारोबारी के घर के अंदर एक बड़ा तहखाना मिला और 16 बेशकीमती प्रॉपर्टी केदस्तावेज मिले. इनमें कानपुर में 4, कन्नौज में 7, मुंबई में 2, दिल्ली में 1 औरदुबई की 2 प्रॉपर्टी के दस्तावेज शामिल हैं. रविवार को आयकर विभाग की एक टीम पीयूषजैन के कन्नौज स्थित पैतृक आवास पर भी पहुंची, जहां 18 लॉकर और 500 चाबियां मिलीं.कुल मिलाकर अब तक 120 घंटे की कार्रवाई में पीयूष जैन के ठिकानों से 257 करोड़ रुपएकैश और कई किलो सोना बरामद हुआ है. हालांकि, छापामारी की कार्रवाई और बरामदगी कोलेकर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की तरफ से अधिकृत जानकारी आनी अभी बाकीहै. देखें वीडियो.