सूडान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. देश गृहयुद्ध की चपेट में हैं. सेना औरअर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच हो रही हिंसक झड़पों का शिकार यहां कीआम जनता हो रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि हिंसा में 413 लोगोंकी मौत हो चुकी है. सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकारने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. INS सुमेधा सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है.