आज सुबह ख़बर आई कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC की रैंकिंग में कमाल कर दिया.बुधवार, 15 फरवरी को ICC ने ताज़ा रैंकिंग जारी की और टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट मेंनंबर-1 टीम बन गई. लिमिटेड ओवर क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट्स में, यानी वन-डे औरटी-20 में, भारत पहले से ही नंबर-एक टीम थी और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर टेस्टफॉर्मेट में भी भारत नंबर-1 पर आ गई. ये सुबह की ख़बर है. शाम तक ख़बर यही थी,लेकिन फिर शाम आते-आते टीम वापस दूसरे नंबर पर आ गई. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहलेमैच में धुआंधार जीत दर्ज करने के बाद भारत के टेस्ट में 115 पॉइंट्स हो गए थे औरऑस्ट्रेलिया के 111 पॉइंट्स. हेडलाइनें बनीं कि क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बारहुआ है, जब भारतीय टीम एक ही वक्त पर तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 के पायदान पर हो गईहै. लेकिन शाम तक सब बदल गया. बताया जा रहा है कि तकनीकी ख़ामी की वजह से ऐसा हुआ.शाम आते-आते वेबसाइट पर ऑस्ट्रेलिया के 126 पॉइंट्स दिखाने लगे और इसी के साथ टेस्टरैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गया. देखिए वीडियो.