इंटरनैशनल ख़बरों का लल्लनटॉप बुलेटिन- दुनियादारी. आज बात एक वीभत्स स्कैंडल की.जिसके तहत मासूम बच्चों से जीने का बुनियादी अधिकार छीना गया. नैतिकता के नाम परउनसे जानवरों जैसा सुलूक किया गया. नवजात बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल्स किए गए. जबइन बच्चों की मौत हुई, उन्हें नालियों और अनजान क़ब्रों में दफ़्न कर दिया गया. येकुकृत्य समूचे देश में दशकों तक चलता रहा. इस दौरान राज्य और समाज ने अपनी आंखेंबंद रखीं. अब इस मामले की जांच रिपोर्ट बाहर आई है. इसे ‘राष्ट्रीय शर्म’ का चैप्टरक्यों बताया जा रहा है? इसमें ऐसा क्या है कि देश के प्रधानमंत्री को सरेआम माफ़ीमांगनी पड़ रही है? पूरा मसला विस्तार से बताते हैं. देखिए वीडियो.