ये कहानी प्रिंसेस हया और उनके पूर्व पति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम की है.प्रिंसेस हया जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह की सौतेली बहन हैं. शेख मोहम्मद दुबई केशासक हैं. इसके साथ-साथ वो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप-राष्ट्रपति औरप्रधानमंत्री भी हैं. हया से उनकी शादी 2004 में हुई थी. वो शेख़ मोहम्मद की छठीपत्नी बनीं थी. दोनों की उम्र में 25 साल का अंतर था. लेकिन उनके रिश्ते में कोईउतार नहीं दिखता था. दोनों पब्लिक प्लेस में साथ नज़र आते. शेख़ मोहम्मद का विदेशीदौरा हो या हॉर्स रेसिंग के मुक़ाबले, हया हमेशा उनके साथ दिखतीं. प्रिंसेस हयाइंटरव्यूज़ में अपने पति की जमकर तारीफ़ करतीं. एक समय उनकी जोड़ी की मिसालें दीजातीं थी. फिर 2019 का साल आया. 15 अप्रैल को प्रिंसेस हया चुपचाप दुबई से निकलगईं. अपने दोनों बच्चों के साथ. उन्होंने पहले जर्मनी में शरण मांगी. जब वहां बातनहीं बनी तो वो ब्रिटेन पहुंच गईं. प्रिंसेस हया दुबई से भागी क्यों? देखें वीडियो.