मैक्सिको में दो ड्रग माफिया गैंग के बीच हुई फायरिंग में हिमाचल प्रदेश की एकट्रैवल ब्लॉगर की मौत हो गई. अंजलि रयोत भारतीय मूल की थीं. अमेरिका केकैलिफोर्निया के सैन जोस में रह रही थीं. अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने अमेरिका सेमैक्सिको गई थीं. अंजलि जुलाई से लिंक्डइन के साथ एक सीनियर साइट रिलायबिलीटीइंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं. इससे पहले, वह Yahoo में काम कर चुकी थीं.उन्हें घूमने फिरने का शौक था. उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में अपने आप को सैन जोसमें रहने वाली हिमाचल प्रदेश की ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में डिस्क्राइब किया है.देखिए वीडियो.