प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार, 30 मई को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्रजैन (Satyendra Jain) को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया. ED नेकोलकाता की एक कंपनी से जुड़े कथित हवाला लेनदेन के मामले में मंत्री सत्येंद्र जैनपर यह कार्रवाई की है. आरोप है कि फर्जी कंपनियों के जरिये आए पैसे का इस्तेमालदिल्ली और उसके आसपास जमीनों को खरीदने के मकसद से लिए गए लोन को चुकाने में कियागया था. इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास नेसत्येंद्र जैन पर तो निशाना साधा ही, साथ ही बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल और राघवचड्ढा पर भी तंज कस दिया.