चुनाव आयोग ने आज 30 दिसंबर को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनावों के बारे में जानकारी दी गई. लखनऊ में हुई इस प्रेसकॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश केसभी दलों ने समय पर चुनाव कराने की मांग की है. यानी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉनकी वजह से अब चुनाव शायद ना टाला जाए. आयोग ने एक अहम जानकारी देते हुए कहा किआगामी विधानसभा चुनावों में 80 साल से अधिक आयु के बजुर्ग, दिव्यांग और कोरोना सेप्रभावित लोग जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, अपने घर पर ही मतदान कर सकेंगे.देखें वीडियो.