एक देश है. भारत के पूरब में. उसके नाम का शाब्दिक अर्थ है, आज़ाद लोगों की धरती.इसका ज़िक्र अक्सर होलिडे या हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर आता है. आप समझ चुकेहोंगे कि हम थाईलैंड की कहानी सुनाने वाले हैं. मगर इस बार कहानी का मजमून कुछ औरहै. दरअसल, 14 मई को थाईलैंड में आम चुनाव हुए. इसके नतीजे ऐतिहासिक बताए जा रहेहैं. क्यों? ये समझने के लिए चार किरदारों पर ग़ौर करना होगा. राजा, सेना, तीन सालपुरानी पार्टी और हार्वर्ड से पढ़ा एक नौजवान. आज के शो में हम समझेंगे,- इन चारों किरदारों का आपस में कनेक्शन क्या है?- और, थाईलैंड में इस बार का चुनाव ऐतिहासिक क्यों था?