दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने BJP पर बड़ा आरोप लगायाहै. 22 अगस्त की सुबह उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया कि BJP ने उनसे संपर्क करउन्हें अपने दल में शामिल होने का संदेश दिया है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि वोराजपूत हैं और किसी के आगे झुकेंगे नहीं. मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की नई एक्साइजपॉलिसी में कथित रूप से हुए घोटाले को लेकर चर्चा में हैं. सीबीआई का आरोप है कि इसपॉलिसी को बनाने में नियमों की अनदेखी की गई है. जांच एजेंसी ने मामले में 15 लोगोंको आरोपी बनाया है. इनमें मनीष सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है. इसे लेकर आम आदमीपार्टी (AAP) और बीजेपी में जुबानी जंग चरम पर है. देखिए वीडियो.