हमारी धरती पर सात महाद्वीप हैं. सबकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं. हर कोई अलग-अलग वजहसे चर्चा में आता है. कभी-कभार मातम की ख़बर आती है तो बहुधा अच्छी ख़बरें भी आजाती हैं. कभी खुशी, कभी ग़म वाला सिस्टम है. लेकिन इन सबमें अफ़्रीका की कहानीनिराली है. सिविल वॉर, तख़्तापलट, भुखमरी, नरसंहार, अकाल, पलायन आदि अफ़्रीका काकीवर्ड्स बन चुके हैं. हालिया मामला पूर्वी अफ़्रीका का है. यहां सूखा पड़ा है.लगभग ढाई करोड़ की आबादी पर मौत की तलवार लटक रही है. पानी के अभाव में हज़ारोंजानवर मारे जा चुके हैं. पूर्वी अफ़्रीका का पूरा मामला क्या है? और, इससे कैसे बचाजा सकता है? देखें वीडियो.