भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी (CPI-Maoist) ने गुरुवार, 27 अप्रैल को एक बयानजारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ के अरनपुर में हुए नक्सली हमले के पीछे उसी का हाथ है.CPI-Maoist की दरभा डिविजन ने अपने लेटर में इस हमले को 'वीरतापूर्ण' काम बताया.साथ ही इसे छत्तीसगढ़ के आदिवासी नागरिकों पर 'सरकारों और सुरक्षाबलों के अत्याचारका बदला' करार दिया. लेकिन जब CPI-Maoist ये बयान लिख रहा था, उसी वक्त दंतेवाड़ाजिले के अलग-अलग हिस्सों में उन जवानों को अंतिम विदाई दी जा रही थी जो बुधवार केनक्सली हमले में शहीद हो गए. उन्हीं में से एक जवान के अंतिम संस्कार की तस्वीरसोशल मीडिया पर वायरल है. देखिए वीडियो.