इंटरनैशनल ख़बरों का डेली बुलेटिन - दुनियादारी. फ़िलीपींस में इन दिनों एक ऑनलाइनपिटीशन चल रहा है. हज़ारों लोग इसपर साइन कर चुके हैं. इन लोगों की मांग है किराष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते अपने पद से इस्तीफा दें. क्यों? लोगों का कहना है किफ़िलीपींस बर्बादी के मुहाने पर खड़ा है. जिस दौर में उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी,उसी मौके पर वो असफ़ल रहे. दुतेर्ते ने देश को फ़ेल किया है कोरोना के मोर्चे पर.