दुनियादारी में आज कहानी पुतिन और पाब्लो नेरूदा की. पहले दो कहानियां. इतिहास से.नंबर एक. हिटलर, शौक़ और अमेरिका. जर्मन तानाशाह एडोल्फ़ कई मामलों में अपने दुश्मनदेश अमेरिका का दीवाना था. वो अमेरिका में हुई औद्योगिक क्रांति से प्रभावित था. वोवॉल्ट डिज़्नी की फ़िल्में देखता था. उसे मिकी माउस का कैरेक्टर बेहद पसंद था. कईइतिहासकार ये भी मानते हैं कि, हिटलर को यहूदी-विरोधी कानून बनाने की प्रेरणाअमेरिका के नस्लभेदी कानूनों से मिली थी. हिटलर पर अमेरिका के प्रभाव का आलम ये थाकि, जब उसने अपनी पर्सनल ट्रेन बनवाई, तब उसका नाम रखा, ‘अमेरिका’. इस ट्रेन कोबनाने का जिम्मा हिटलर ने 1937 में जर्मन स्टेट रेलवे को सौंपा था. उस समय तक हिटलरअपने असली रंग में आ चुका था. देखिए वीडियो.