आज उस स्याह इतिहास की चर्चा क्यों? दरअसल, फ़्रांस ने अपने कुकृत्यों की लिस्टघटाने की छोटी-सी पहल की है. 26 अक्टूबर 2021 को फ़्रांस ने बेनिन की 26 कलाकृतियोंको लौटाने का ऐलान किया. 1892 में फ़्रांस ने बेनिन को अपना उपनिवेश बनाया था. इसीहमले के दौरान उसने रॉयल पैलेस से इन कलाकृतियों को लूटा था. 26 की संख्यारेगिस्तान से बालू का एक कण निकालने जैसा है. फ़्रांस में अफ़्रीकी महाद्वीप सेलूटी गई कम-से-कम 90 हज़ार कलाकृतियां रखी हैं. फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएलमैक्रों ने ऐलान के समय कहा कि ये लौटाने की प्रक्रिया का अंत नहीं है. ये शुरुआतका ‘श’ मात्र है. बेनिन पर हमले का पूरा इतिहास क्या है? यूरोप के ताक़तवर देशों नेकिस तरह से क़ीमती चीजों को लूटकर ख़ुद को अमीर बनाया? अब जबकि औपनिवेशिक दौर बीतचुका है, फिर भी इन कलाकृतियों को उनके असली मालिकों तक क्यों नहीं लौटाया जा रहाहै? देखें वीडियो.