चीन की 'जीरो कोविड नीति' (Zero Covid Policy) के खिलाफ शंघाई और दूसरे शहरों मेंप्रदर्शन तेज हो गया है. दो दिनों से सड़कों पर उतरकर लोग चीनी राष्ट्रपति शीजिनपिंग (Xi Jinping) और सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रहेहैं. इस प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार बल प्रयोग भी कर रही है. BBC ने बताया किप्रदर्शन को कवर करने गए उसके पत्रकार एडवर्ड लॉरेंस को शंघाई में गिरफ्तार कर लियागया. आरोप लगा कि लॉरेंस के साथ हिरासत में मारपीट भी की गई. हालांकि बाद मेंपत्रकार को रिहा कर दिया गया.