पैंटीन, हर्बल एसेंस जैसे ब्रैंड्स में कैंसरकारी केमिकल पाए जाने की बात सामने आईहै. इसके चलते इन कंज्यूमर गुड्स को बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) नेइन्हें बाजार से वापस ले लिया है. भारत के बाजार से नहीं, कनाडा और अमेरिका केमार्केट से. बताया गया है कि इन देशों में हुए परीक्षणों में इन ब्रैंड के शैंपू औरकंडीशनर में कैंसर पैदा करने वाला रसायन बेंजीन पाया गया था. इसके बाद मंगलवार 21दिसंबर को खबर आई कि P&G ने इन्हें कनाडा और अमेरिका के मार्केट से हटा लियाहै. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार P&G ने कहा है कि उसने स्वेच्छा से येफैसला किया है. देखें वीडियो.