कट्टरता किसी एक संप्रदाय के लोगों की अमानत नहीं है. ये हर तरफ़ समान मात्रा मेंपाई जाती है. धर्म के नाम पर अधर्म करने वाले इधर भी हैं, उधर भी. उधर कहां?बांग्लादेश में. इन दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं के ख़िलाफ़ हिंसा चरम पर है.हिंदू मंदिरों और पूजा-पंडालों पर हमले और मूर्तियों की तोड़-फोड़ से शुरू हआ मामलाहत्या और आगजनी तक पहुंच चुका है. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. उन्हेंअक्सर मज़हबी पागलपन का शिकार बनाया जाता है. हालिया हिंसा की पूरी कहानी क्या है?हिंदुओं पर हो रहे हमलों के पीछे कौन लोग हैं? बांग्लादेश सरकार इस मसले में क्याकदम उठा रही है? और, इस हिंसा को रोकने के लिए भारत क्या कर रहा है?