उमेश पाल मर्डर केस में हत्या की साजिश कब और कहां रची गई, इस बात का खुलासा हो गयाहै. आजतक के संवाददाता संतोष की रिपोर्ट के मुताबिक उमेश की हत्या की प्लैनिंगगैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ ने जेल में की थी. 11 फरवरी को बरेली जेल में अशरफके साथ 8 लोगों ने मिलकर इस पूरे हत्याकांड का प्लान बनाया. जेल के अंदर मीटिंग ढाईघंटे तक चली.