केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर. सोमवार 27 जनवरी को जनसभा में मौजूद थे.दिल्ली की रिठाला विधानसभा में. उन्होंने वही नारा लगाया, जो अक्सर दक्षिणपंथीसंगठनों के कार्यकर्ता लगाते हैं, और जिस नारे पर बवाल भी होता है. नारा क्या? "देशके गद्दारों को, गोली मारो सालों को." और इस नारे के बाद भरसक बवाल हुआ. अनुरागठाकुर की गिरफ्तारी की बातें भी अब परवान पर हैं.