अपनी महिला मित्र की विशेष खातिरदारी के चक्कर में एयर इंडिया के एक पायलट को लेनेके देने पड़ गए हैं. वाक़या 27 फ़रवरी का है. दुबई से दिल्ली की फ्लाइट के दौरानजहाज़ के पायलट ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट से नज़ारे दिखाने की पेशकश की. यहीनहीं, आरोप है कि उसने एक क्रू मेंबर से कॉकपिट में ही महिला के लिए शराब और तकियाभिजवाने का आदेश भी दिया. देखिए वीडियो.