तेलंगाना में एक दलित व्यक्ति की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियोमें पीला और भगवा रंग का गमछा ओढ़े 20 से 25 लोग दिख रहे हैं. पुलिस भी वहां मौजूदहै. लेकिन पुलिस के सामने ही दो युवकों को बेरहमी से पीटा जा रहा है. मामलातेलंगाना के विकाराबाद जिले का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीटने वाले लोगतथाकथित शिवभक्त हैं. पिटाई के बाद दलित युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.मामले में एक शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके मुताबिक, घटना 31 जनवरी की है. पीड़ितयुवक मेतली नरेश 26 साल का है और पेशे से इलेक्ट्रिशियन है. विकाराबाद जिले केदेवानूर गांव का रहने वाला है. उसने शिकायत में बताया कि उसके भाई प्रेम ने उसेबचाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने प्रेम को भी पीटना शुरू कर दिया. उनकी जातिमडिगा का नाम लेकर गंदी गालियां दी और बेरहमी से पीटा. घटना उसके गांव की है. देखिएवीडियो.