2000 रुपये के नोट अब सर्कुलेशन से बाहर हो जाएंगे. हालांकि 30 सितंबर तक ये वैधरहेंगे और तब तक आप इसे बैंक में जमा करा सकते हैं. RBI की इस घोषणा के बाद विपक्षने सरकार को घेरना शुरू कर दिया. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पीचिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो हजार का नोट कभी एक 'पारदर्शी' नोटनहीं था. इसे बहुसंख्यक लोगों ने इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा कि इसे सिर्फकुछ लोगों ने अपने काले धन को रखने के लिए इस्तेमाल किया था.