बांग्लादेश में एक बार फिर मंदिरों पर हमला किया गया है. उत्तर पश्चिमी बांग्लादेशके ठाकुरगांव जिले में 14 मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है. अधिकारियों ने इस हमले को'सुनियोजित' बताया है. घटना 4 फरवरी की देर रात की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकजिले के कई गांवों में मूर्तियों को तोड़ा गया. ठाकुरगांव के डिप्टी कमिश्नरमहबुबुर रहमान के अनुसार, "साफ दिख रहा है कि ये हमले इलाके में शांति और सद्भावनाबिगाड़ने के लिए साजिश के तहत किए गए हैं. ये एक गंभीर अपराध है. दोषियों को इसकाअंजाम भुगतना होगा.'"