सतीश कौल हिंदी समेत पंजाबी फिल्मों के बहुत बड़े नाम हैं. माना जाता है किक्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में उनके जितना नाम किसी ने नहीं कमाया. वो कितने बड़ेकलाकार थे, अंदाजा इस बात से लगाइए कि उन्हें पंजाबी फिल्मों अमिताभ बच्चन कहा जाताहै. कई पुरानी फिल्में दिखाएं तो आप देखकर जरूर कहेंगे कि हां इस बंदे को तो बहुतबार देखा है. उनने लगभग 300 फिल्मों में काम किया है. उनने देवानंद के साथ भी कामकिया, दिलीप कुमार और शाहरुख खान के साथ भी. शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में भी कहाथा कि उन्होंने पहली शूटिंग अपनी मां के साथ देखी थी और वो सतीश कौल की फिल्म कीथी. https://www.youtube.com/watch?v=btYGK0-Ylkc अभी सतीश कौल बहुत बुरी हालत मेंलुधियाना के एक वृद्धाश्रम में एडमिट हैं. स्वामी विवेकानंद मेडीटेशन पिरामिड में.युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह उनसे मिले और उस मौके का एक वीडियो भी डाला.जिसमें पंजाबी फिल्म वालों से उनकी मदद की अपील की गई है. इस वीडियो में उननेस्वीकार कि वो आज भी एक्टिंग करना चाहेंगे. साथ में इस बात की शिकायत भी है कि कैसेलोग वक़्त गुजरने के साथ उन्हें भूल गए.