आज कल आजादी के नारे को हर कोई भुना रहा है. हर कोई को दो बार पढ़िएगा. अरविंदकेजरीवाल की सरकार ने 'बढ़े बिलों से आजादी' , ' मीटर रीडर से आजादी' वाले पोस्टरदिल्ली के बस स्टॉप्स पर लगा ही रखे हैं. आजादी को भुनाने वालों की लिस्ट में नयानाम एक ट्रेवल कंपनी का है, जिसके ऐड में एक बिहारी एक्सेंट वाला लड़का प्लेन मेंविंडो मांगता है. लड़के ने जैकेट और जैकेट के अंदर वैसी ही सफेद टी-शर्ट पहन रखी हैजैसी कन्हैया ने छूटने के बाद जेएनयू में पहनी थी. अब तक आपको समझ आ चुका है यहांउस लड़के को कन्हैया जैसी हरकतें दिखाया गया है. वो चेक इन पर ही नारे लगाने लगता है. और बाकी लोग उसका साथ देते हैं, इसके बाद कंपनी का प्रचार आता है. ये वीडियोदेखिए. अच्छा लगे तो हंसिए. या मन करे तो ऑफेंड हो जाइए.https://www.youtube.com/watch?v=7zsnZzkBybE