The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • world cup india pakistan pre match ceremony not broadcasted only for stadium audience social media users react

IndvsPak: स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं दिखी प्री-मैच सेरेमनी, भड़क गए करोड़ों लोग, बताई गई ये वजह!

प्री-मैच शो में सिंगर अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान समेत कई कलाकारों ने परफॉर्म किया. ये कार्यक्रम सिर्फ़ स्टेडियम में मौजूद फ़ैन्स के लिए ही था.

Advertisement
pic
14 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 14 अक्तूबर 2023, 04:20 PM IST)
world cup india pakistan pre match ceremony not broadcasted only for stadium audience social media users react
प्री मैच सेरेमनी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल (ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और पाकिस्तान के बीच World Cup का मैच शुरू हो चुका है. हालांकि मैच से पहले सोशल मीडिया यूज़र्स नाराज़ नज़र आए. वजह, प्री-मैच सेरेमनी. दरअसल ये सेरेमनी BCCI ने सिर्फ स्टेडियम वाली ऑडियंस के लिए आयोजित की थी. इसलिए इसे टीवी या ऐप पर टेलिकास्ट नहीं किया गया. इस शो में सिंगर अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान समेत कई कलाकारों ने परफॉर्म किया.

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ये ग्रैंड सेरेमनी टॉस दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होने वाली थी. जब समय पर सेरेमनी टेलिकास्ट नहीं हुई तो फ़ैन्स कन्फ्यूज़ हो गए. ज्यादातर लोगों को यही लगा, शायद प्रोग्राम लेट हो गया होगा. हालांकि कुछ मिनटों बाद स्टार स्पोर्ट्स ने बयान जारी किया कि सेरेमनी ब्रॉडकॉस्ट नहीं की जाएगी. ये सिर्फ स्टेडियम में मौजूद फ़ैन्स के लिए है. 

ये पढ़कर फ़ैन्स काफी नाराज़ हुए. कुछ लोगों ने तो मैच को बॉयकॉट करने की ही बात तक कह दी. एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा- 

अभी तो हमें और ज़लील होना है. 

विशाल नाम के यूजर ने लिखा,

सही है. पहले टिकट मत रिलीज़ करो. फिर जो लोग ऑफिस से छुट्टी लेकर मैच देख रहे हैं टीवी या OTT पर, उनका दिन खराब करो. शेम ऑन BCCI.

स्मिता देशमुख ने लिखा, 

ऐसा लगता है कि बॉलीवुड तमाशा सिर्फ स्टेडियम के लिए है, टीवी के लिए नहीं. BCCI और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया अपनी खराब छवि को सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि ये भी फैक्ट है कि नाच-गाने का आयोजन सबसे पहले उन्होंने ही किया था. 

घर बैठे फ़ैन्स की हालत बयां करते हुए एक यूजर ने मीम शेयर किया. 

एक यूज़र ने BCCI के इस फैसले को फ़ैन्स के साथ प्रैंक करार दिया. 

गज़नफर अली नाम के यूजर ने लिखा, 

फ़ैन्स के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?? ये स्वीकार्य नहीं है. 

अब्दुल रहमान नाम के यूज़र ने लिखा, 

ये वर्ल्ड कप ही बकवास हो रहा है. कभी सुनते हैं कि सेरेमनी नहीं हो रही. अब हो रही है तो ब्रॉडकास्ट नहीं होगी. बकवास.

चिराग शर्मा ने लिखा,

ये BCCI के लिए वाकई शर्मनाक है. सेरेमनी की घोषणा की क्या जरूरत थी? टिकटें तो पहले ही बिक चुकी थी. यह बुरी बात है. दर्शकों में उत्साह बढ़ाकर ऐसा नहीं करना चाहिए. 

बता दें, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से कोई भी उद्घाटन समारोह नहीं करवाया गया था. जिस वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया था. इसके बाद ख़बर आई कि भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले ग्रैंड सेरेमनी होगी. हालांकि तब टेलिकास्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी. 

वीडियो: विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देख पाकिस्तानी फैंस को इंडियन फैंस ने नसीहत दे दी!

Advertisement

Advertisement

()