The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Women shares horrific incident of Dubai-Delhi bound emirates flight, criticizes man attitude on board

"अपनी सीट से हट जाओ, वरना नशा चढ़ने पर मुझे दोष मत देना” - महिला ने साझा की फ्लाइट की आपबीती

महिला ने बताया कि बवाल होने के बाद भी एमिरेट्स की फ्लाइट में आरोपी को शराब पिलाई गई!

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 05:35 PM IST)
Women shares horrific incident of Dubai-Delhi bound flight
पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो वो भी नहीं सुनी गई (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हाल ही में एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग हवाई जहाज की यात्रा के अपने कड़वे अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी क्रम में एक महिला ने अपने साथ हुई घटना को साझा किया.

ट्विटर पर उपासना नाम की एक यूजर ने एमिरेट्स की फ्लाइट में अपने साथ हुई एक घटना को लेकर कई ट्वीट किए. उपासना ने अपना दुबई से दिल्ली की फ्लाइट का एक्सपीरियंस साझा करते हुए लिखा,

“एयर इंडिया का मामला सामने आने के बाद से मैं बता नहीं सकती कि मैं फ्लाइट में भारतीय पुरुषों के रवैये से कितना थक गई हूं. एमिरेट्स की फ्लाइट में दुबई से दिल्ली की उड़ान में एक व्यक्ति ने मुझे बीच की सीट पर बैठने के लिए कहा. जबकि मैंने गैलरी वाली सीट बुक की थी.”

उपासना ने आगे बताया कि शख्स ने उनसे कहा कि वो महिला हैं, इसलिए अंदर बैठ जाएं. वो बताती हैं कि उन्होंने उस शख्स से मना किया कि वो वहां नहीं बैठेंगी. जिसके बाद उस शख्स ने उनसे कहा,

“जब शराब पीने के बाद मुझे नशा हो जाए तो मेरी हरकतों के लिए मुझे दोष मत देना.”

उपासना ने बताया कि ये सब कुछ उस व्यक्ति ने उनसे हिंदी में कहा था जिसकी वजह से फ्लाइट के क्रू को ज्यादा कुछ समझ नहीं आया.

उपासना ने आगे लिखा,

“इतना होने के बाद भी फ्लाइट के क्रू ने पहले मुझे वहीं बैठे रहने के लिए कहा. फिर मैंने तीखा विरोध किया तो उन्होंने मुझे उसके सामने वाली सीट पर बैठा दिया.”

उपासना लिखती हैं,

‘सीट मेरी थी, जिसका पैसा मैंने दिया था, लेकिन उसपर अधिकार भारतीय व्यक्ति का था. जब मैंने कहा कि मुझे इस मामले में एक रिपोर्ट दर्ज करानी है तो एमिरेट्स की तरफ से मुझे कहा गया कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. लेकिन, एमिरेट्स की तरफ से किसी ने भी कभी मुझसे संपर्क नहीं किया… इस घटना को तीन हफ्ते बीतने को हैं.’    

उपासना ने अंत में लिखा कि जिस व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी थी कि शराब पीने के बाद वो दुर्व्यवहार कर सकता है, बाद में उसे फ्लाइट में शराब परोसी गई.

पठान के गाने बेशरम रंग पर रील बनाकर वायरल लड़की ने लल्लनटॉप को क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()