खेत में अकेला देख जबरन किस करने का आरोप, लड़की ने होंठ काटकर अलग कर दिया!
होंठ के टुकड़े को सील कर ले गई पुलिस. आरोपी अस्पताल में भर्ती है.
.webp?width=210)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक युवक के साथ ऐसा हुआ, जो उसने कभी नहीं सोचा होगा. पुलिस का कहना है कि युवक एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसके बाद लड़की ने युवक के होंठ ही काट दिए. घटना के बाद युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित दौराला थाना क्षेत्र इलाके में 4 फरवरी की दोपहर एक लड़की खेत में काम कर रही थी. आरोपी मोहित सैनी ने लड़की को अकेला देख उसके साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया. आरोप है कि युवक लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा. उसने लड़की को किस करने की कोशिश भी की. लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी नहीं माना. इतने में लड़की ने आरोपी युवक के होंठ को काट डाला. अपने दांतों से.
होंठ कटने के बाद आरोपी दर्द से तिलमिला गया. खून निकलने लगा. इतनी देर में लड़की ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया. आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी युवक के होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
आज तक से जुड़े उस्मान चौधल़री की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मोहित इंचौली के लावड़ क्षेत्र का रहना वाला है. मामले को लेकर दौराला थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया,
संजय शर्मा ने आगे कहा कि लड़के ने लड़की को किस करने की कोशिश की, तो लड़की ने उसके होंठ काट लिए. आरोपी युवक को अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.
वीडियो: हाईकोर्ट का मुस्लिम महिलाओं पर बड़ा फैसला, तलाक के लिए अब क्या करना होगा?

.webp?width=60)

