स्विगी डिलीवरी बॉय महिला का मोबाइल उठाकर निकल लिया, लोग बोले, 'चोरी कहना गलत'
पुलिस और स्विगी ने कार्रवाई का भरोसा दिया था. लेकिन महिला ने आरोप वाला ट्वीट डिलीट कर दिया.

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के एक कर्मचारी पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा है. एक महिला ने ट्विटर पर बताया है कि स्विगी का एक डिलीवरी बॉय उसके अपार्टमेंट से फोन चुरा कर ले गया. महिला ने डिलीवरी करने वाले का नाम जयराम येगड़े बताया है. घटना मुंबई के मलाड इलाके की है. महिला के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस और स्विगी ने मामले में कार्रवाई करने का भरोसा जताया है. लेकिन इसके बाद महिला ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया.
महिला ने क्या बताया?हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में अशोक एनक्लेव अपार्टमेंट्स नाम की सोसाइटी है. यहां रहने वाली अपर्णा विनयन का आरोप है कि स्विगी कंपनी में डिलीवरी का काम करने वाले जयराम येगड़े ने उनके घर के बाहर रखे जूतों के रैक से उनका मोबाइल चुरा लिया. अपर्णा ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी पोस्ट किया है. इसमें दिख रहा है कि घर के अंदर जाते वक्त अपर्णा अपना मोबाइल शू रैक पर ही भूल जाती हैं. बाद में डिलीवरी बॉय लिफ्ट में जाने से पहले मोबाइल उठाते हुए दिख रहा है.
ट्वीट में अपर्णा ने लिखा,
पुलिस और कंपनी का क्या कहना है?‘पिछली शाम करीब 6.45 पर जयराम येगड़े नाम का स्विगी डिलीवरी बॉय मुंबई के मलाड वेस्ट में स्थित अशोक एनक्लेव अपार्टमेंट में डिलीवरी करने आया था. वापस जाते वक्त उसने मेरा मोबाइल चुरा लिया. आप सीसीटीवी फुटेज देखिए.’
महिला के ट्वीट करने के बाद पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया आई. मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा,
‘मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए पास के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दीजिए.’
महिला के ट्वीट पर स्विगी कंपनी के कस्टमर सपोर्ट हैंडल से भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने लिखा,
‘ये चिंता का विषय है. आप हमारी सहूलियत के लिए अपनी ऑर्डर ID उपलब्ध करा दीजिए. ताकि हमें इसकी जानकारी मिल सके.
मामला सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने महिला की भी आलोचना की. एक यूजर ने महिला को ‘लापरवाह’ कहते हुए लिखा कि इस घटना के लिए ‘चोरी’ शब्द गलत है. कई यूजर्स ने कहा कि डिलीवरी बॉय ने सिर्फ एक लावारिस मोबाइल उठाया है. वहीं कुछ लोगों ने अपने अनुभव बताए. कमेंट सेक्शन में ही एक शख्स ने अपना दुख बताते हुए लिखा कि एक बार किसी डिलीवरी बॉय ने उसके जूते चुरा लिए थे. स्विगी ने उस शख्स के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए उसकी भी ऑर्डर ID मांगी.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: गूगल और फेसबुक के बाद अब स्विगी ने लोगों को नौकरी से निकाला, क्या आप पर खतरा है?

