The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Wife cuts husband's private part after a imbroglio in Rajatshan’s Barmer

देर रात फोन पर बात कर रही थी पत्नी, झगड़ा हुआ तो ब्लेड से काटा पति का गुप्तांग

दोनों की शादी आटा-साटा प्रथा से हुई थी.

Advertisement
Wife cuts husbands private part after an altercation
पति-पत्नी मेें काफी दिनों से चल रही थी अनबन (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
17 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2022, 10:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान में एक पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया. बाद में पति सोने चला गया तो पत्नी ने सोते हुए पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला. रिपोर्ट्स के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी पर ऐसे आरोप लगाए हैं.

मामला राजस्थान के बाड़मेर स्थित भलीसर गांव का है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भलीसर गांव के रहने वाले युवक की छह महीने पहले शादी हुई थी. लेकिन शादी के बाद से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी. पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी. इस पर पति ने एतराज किया और दोनों के बीच तकरार हो गई.

फिर पति सोने गया. पर उसकी पत्नी नहीं सोई. उसने एक ब्लेड से पति के गुप्तांग पर कट लगा दिया. दर्द होने पर पति जोर से चीखा तो परिवार के बाकी लोग जाग गए. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ.  

इस पूरे घटनाक्रम पर बाड़मेर के एएसपी नरपतसिंह जैतावत ने आज तक को बताया कि पीड़ित युवक की शादी आटे-साटे प्रथा से हुई है (आटे-साटे प्रथा में जब कोई लड़का किसी लड़की से शादी करता है तो उसके बदले में लड़की के भाई की शादी लड़के की बहन से करा दी जाती है).  पति-पत्नी में अनबन चल रही थी. 
इससे पहले पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था. नरपतसिंह ने बताया,

Image embed

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. इस मामले की जांच भी जारी है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई करेगी. 

वीडियो- श्रद्धा का शव जहां फ्रिज में छिपाया, आफताब उसी घर में दूसरी महिला को डेट पर लाया था?

Advertisement

Advertisement

()