The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Where is Kaho Naa Pyaar Hai kid Abhishek Sharma?

'कहो ना प्यार है' में ऋतिक का भाई बना ये बच्चा आज कल कहां है?

एक्टिंग में टेक्निकली ये ऋतिक रौशन से सीनियर हैं.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2020, 04:34 PM IST)
Img The Lallantop
फिल्म 'कहो ना प्यार है' में अभिषेक ने ऋतिक के छोटे भाई अमित का रोल किया था. इस फिल्म को राकेश रौशन ने डायरेक्ट किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऋतिक रौशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' को रिलीज़ हुए दो दशक बीत चुके हैं. कैसे बनी थी वो फिल्म, यहां क्लिक कर
के पढ़ सकते हैं. फिल्म में बहुत सारे एक्टर्स ने काम किया था. हम यहां उनमें से एक की बात करने वाले हैं. अभिषेक शर्मा. ऋतिक के किरदार रोहित का छोटा भाई अमित. टंग ट्विस्टर हो गया क्या? खैर, ये दोनों भाई फिल्म में एक-दूसरे के मुंह पर हाथ फेरते रहते हैं. पता नहीं क्यों? जब फिल्म आई थी, तब इसी वजह से बच्चे का ज़िक्र हो रहा था. फिर समय बीत गया. लोग-बाग भूल गए. अब उनके बारे में तभी बात होती है, जब किसी खास मौकों पर लोग नोस्टैल्जिक होते हैं. जैसे आज हम हो गए, अभिषेक और 'कहो ना प्यार है' को लेकर. इन फिल्मी बच्चों के बारे में सोचते ही हमारे दिमाग में दो बातें आती है. कहां गए ये लोग? और आज कल क्या कर रहे हैं?
जी हम ऊपर इसी हाथ फेरने वाले जेस्चर की बात कर रहे थे.
जी हम ऊपर इसी हाथ फेरने वाले जेस्चर की बात कर रहे थे.

एक्टिंग में ऋतिक के सीनियर हैं अभिषेक!
ऊपर आपने जो बात पढ़ी, वो फैक्चुअली तो गलत है. लेकिन टेक्निकली सही. कैसे- ऋतिक 80 के दशक की कुछ फिल्मों में नज़र आए थे. इस दौरान उन्होंने अपने नाना जे.ओमप्रकाश मेहरा की तीन हिंदी फिल्मों में काम किया. 'आशा', 'आसपास' और 'भगवान दादा'. इसमें से सिर्फ 'भगवान दादा' में उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिला था. बाकी दो फिल्मों के गाने में वो दिखाई दिए थे. उनका ऑफिशियल डेब्यू हुआ 2000 में. इसमें उनके साथ अभिषेक ने काम किया. लेकिन अभिषेक ऋतिक की डेब्यू से पहले 1996 में 'दुश्मन दुनिया का' नाम की फिल्म में काम कर चुके थे. हुए कि नहीं सीनियर!
फिल्म 'आस पास' और 'भगवान दादा' फिल्म के सीन्स में बालक ऋतिक रौशन.
फिल्म 'आस पास' और 'भगवान दादा' फिल्म के सीन्स में बालक ऋतिक रौशन.

'कहो ना प्यार है' के बाद क्या हुआ?
कमाल हुआ. अभिषेक का साल शुरू हुआ ऋतिक की फिल्म के साथ और खत्म हुआ सनी देओल की फिल्म से. दिसंबर में आई फिल्म 'चैंपियन' में अभिषेक ने कहानी से लिहाज़ से काफी ज़रूरी रोल किया था. सनी के किरदार को अब्बास की सुरक्षा करनी थी. इस अब्बास नाम के बच्चे का रोल अभिषेक ने किया था. लेकिन साल 2000 में ही एकाध छोटी-मोटी फिल्में और करने के बाद वो एक्टिंग सीन से गायब हो गए. वापसी हुई 2006 में मधुर भंडारकर की फिल्म 'कॉर्पोरेट' से. छोटे से रोल में. फिल्मों में मामला बन नहीं रहा था, तो टीवी में चले आए. 2008 में एक रॉम-कॉम टीवी शो किया, 'मिले जब हम तुम'. उनका टीवी डिसीज़न क्लिक कर गया. शो हिट हो गया. और उनका बेंजामिन स्वामी उर्फ बेंजी का कैरेक्टर सुपरहिट.
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक के साथ अभिषेक.
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक के साथ अभिषेक.

फिल्म से टीवी और फिर वेब सीरीज़
'मिलें जब हम तुम' ने टीवी में अभिषेक को बढ़िया लॉन्च दिया था. उन्हें टीवी में काम मिलता रहा. वो 'हल्लो हम लल्लन बोल रहे हैं', 'रम पम पो' और 'ससुराल सिमर का' जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में दिखाई दिए. 'रम पम पो' वो पहला शो था, जिसमें अभिषेक ने लीड रोल किया. हालांकि ये साइलेंट कॉमेडी कुछ ही दिनों में ऑफ एयर हो गया यानी टीवी पर दिखना बंद हो गया. 2019 अभिषेक के लिए बढ़िया रहा. इस साल वो दो-दो वेब सीरीज़ में दिखाई दिए. पहली रही भट्ट कैंप से निकली विक्रम भट्ट की थ्रिलर 'फेसलेस'. और दूसरी इरोज़ नाउ की 'माय नेम इज़ शीला'. वो अलग बात है कि इन दोनों में से किसी भी सीरीज़ की ज़्यादा चर्चा नहीं हुई. लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये रही कि अभिषेक के किरदारों की लंबाई वही बनी रही. कभी एक उंगल, तो कभी बित्ता भर.
आज कल ऐसे दिखते हैं अभिषेक शर्मा.
आज कल ऐसे दिखते हैं अभिषेक शर्मा.

बिग बॉस की वजह से चर्चा में थे
नहीं-नहीं अभिषेक नहीं जाने वाले थे. जाने वाली थीं माहिरा शर्मा. माहिरा टीवी एक्ट्रेस हैं. 'नागिन' जैसे बड़े शो में काम किया है. जैसे ही बिग बॉस वाला तामझाम शुरू हुआ अभिषेक और उनके रिलेशनशिप से लेकर ब्रेकअप वाली खबरें आने लगीं. लेकिन ये उनका पर्सनल मामला हैं, वो खुद निपटाएंगे. हमारा घुसना ज़रूरी नहीं है. 'यारों का टशन' नाम के शो में माहिरा और अभिषेक ने साथ काम किया था. मुंबई में ही अपनी फैमिली के साथ रहते हैं. बाकी मम्मियों की ही तरह उनका भी सारा काम मम्मी ही देखती हैं. कहने का मतलब उन्हें प्रोफेशनली उनकी मम्मी ही मैनेज करती हैं. काम की तलाश में हैं. अगर आपके पास कुछ हो तो बता दीजिएगा.


वीडियो देखें: पारले-जी बिस्कुट के कवर पर नज़र आने वाली बच्ची कौन है और आजकल क्या कर रही है?

Advertisement

Advertisement

()