वॉइस कॉल्स की जो थी सो थी. व्हाट्सएप वाले वीडियो कॉलिंग की सर्विस भी ले आए हैं.वीडियो कॉल माने आप अपना नेट चला कर इधर से बटन छू दो सामने घंटी जाएगी और वो उठाले तो उसका मुंह आपको, आपका मुंह उसको दिखने लगेगा. फिर आप लोग बात भी कर सकतेहैं.अभी न इसका टेस्ट चल रहा है. फीचर जो है बीटा मोड में है. सिर्फ विंडोज फोन परमिल रहा है. एंड्राइड वालों को तेरह दंड भी नहीं मिले हैं.हर APP के पहले एक बाप होता है, जिसे हम BETA कहते हैं. ये फीचर जो है सबसे पहले एक स्पैनिश वेबसाईट ने भांपी. यूजर को कॉल और वीडियो कॉलका ऑप्शन दख रहा था. जैसा कि होता है व्हाट्सएप पर कुछ नया आए तो एप अपडेट करनाहोता था. ऐसा इस बार नहीं था. अपने से हो जा रहा था. ये फीचर इस्तेमाल करते वक़्त आपआगे-पीछे दोनों कैमरे यूज कर सकते हैं. बहुत जल्द ही ये सर्विस आपके फोन पर भी शुरूहो जाएगी. कब होगी डेट कन्फर्म नहीं है बॉस.