The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • West Bengal Nabanna Abhiyan : BJP leaders Suvendu Adhikari, Locket Chatterjee detained; police lathicharge party workers

कोलकाता में BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, लाठी मारी, आंसू गैस छोड़ दिया

कोलकाता से आ रही इन तस्वीरों ने बवाल काट दिया

Advertisement
BJP march kolkata
BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी सहित नेता हिरासत में लिए गए
pic
अभय शर्मा
13 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 13 सितंबर 2022, 03:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में BJP के 'नबन्ना' मार्च के दौरान कई जगह जमकर बवाल हुआ है. कोलकाता और हावड़ा में पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. मार्च में शामिल होने जा रहे BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी, सांसद लोकेट चटर्जी और राहुल सिन्हा समेत पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. 

आजतक से जुड़ीं सूर्याग्नि रॉय के मुताबिक बीजेपी के बड़े नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद इन्हें कोलकाता के लाल बाजार स्थित पुलिस हेडक्वार्टर ले जाया गया है. कोलकाता में कई जगहों पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भी भिड़ंत देखने को मिली है.

Embed

दरअसल, बीजेपी ने मंगलवार, 13 सितंबर को कोलकाता से हावड़ा स्थित नबन्ना सचिवालय तक मार्च बुलाया था. पूरे राज्य से बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता कोलकाता और हावड़ा पहुंचे. ये मार्च ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बुलाया गया.

Embed

Bengal Police ने रोका तो BJP वाले भिड़ गए

मंगलवार को बीजेपी का मार्च का शुरू होने के बाद पुलिस ने हावड़ा से सचिवालय की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए. इसे लेकर पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

ईस्ट मिदनापुर में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए. वहीं, तामलुक में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई. मार्च में शामिल होने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर कोलकाता जा रही बसों को उत्तर 24 परगना में पुलिस ने रोक लिया. जिसके बाद यहां भी बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. 

Embed

Suvendu Adhikari बोले- बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही

हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अधिकारी ने कहा,

Embed
Embed

आजतक की सूर्याग्नि रॉय के मुताबिक पार्टी के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा,

Embed

दिलीप घोष ने दावा किया कि भाजपा के मार्च को रोकने के लिए बंगाल सरकार ने झारखंड और बिहार से भी पुलिस के जवान बुलाए हैं.

वीडियो देखें : गुजराती लड़के ने वो कर दिखाया जो कोई भारतीय-अमेरिकी नहीं कर पाया

Advertisement

Advertisement

()