CAA और कश्मीर पर बोलने वाले मलयेशियाई PM अब खुद को छोटा क्यों बता रहे हैं?
हाल में भारत और मलयेशिया के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती गई है.
Advertisement

मलयेशिया के पीएम ने भारत की नीतियों को लेकर तीखा कमेंट किया था (फाइल फोटो: रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more
मलयेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा है कि उनका देश पाम ऑयल (ताड़ का तेल) की खरीद के बहिष्कार को लेकर भारत के खिलाफ कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा. महातिर मोहम्मद के हालिया कमेंट को लेकर हाल के दिनों में भारत और मलयेशिया के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती गई है.
दरअसल, भारत खाने के तेल का दुनिया का सबसे बड़ा खरीददार है और मलयेशिया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक देश. मलयेशिया के पीएम ने भारत की नीतियों को लेकर तीखा कमेंट किया था. इसके बाद भारत ने मलयेशिया से पाम ऑयल की खरीद रोक दी थी.
रॉयटर्स में छपी ख़बर के मुताबिक़, मलयेशिया के PM महातिर मोहम्मद ने 20 जनवरी को कहा :
वीडियो- भारत ने मलयेशिया से पाम ऑयल खरीदना क्यों बंद कर दिया है?
हम जवाबी कार्रवाई करने के लिए बहुत छोटे हैं. हमें इससे उबरने के और तरीके और साधन खोजने होंगे.रिश्ते में खटास कैसे बढ़ी? मुस्लिम बहुल मलयेशिया के 94 साल के PM महातिर मोहम्मद ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर कड़ी आलोचना की थी. महातिर ने 20 जनवरी को भारतीय नागरिकता कानून की फिर से आलोचना करते हुए कहा कि उनका मानना है कि यह 'घोर अनुचित' था. भारत पिछले 5 साल से मलयेशिया का सबसे ज्यादा पाम ऑयल खरीदता रहा है. अब जब भारत मलयेशिया से पाम ऑयल खरीदना बंद कर रहा है, तो उसे नए खरीददार खोजने में दिक्कत हो रही है. मलयेशियाई का पाम ऑयल का कारोबार पिछले सप्ताह करीब 10 फीसदी गिर चुका है. मलयेशिया में 11 साल की ये सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है. जाकिर नाइक का मामला भी अटका है भारत सरकार इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को मलयेशिया से भारत लाना चाहती है, लेकिन मलयेशिया की तरफ से वैसा सहयोग नहीं मिला. भारत में नाइक पर आरोप है कि उसने भड़काऊ भाषण दिए हैं, आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए युवाओं को भड़काया. जाकिर के खिलाफ भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, हेट स्पीच और बांग्लादेश के एक रेस्टोरेंट में हुए ब्लास्ट मामले में जांच चल रही है. नाइक करीब तीन साल से मलयेशिया में रह रहा है.
वीडियो- भारत ने मलयेशिया से पाम ऑयल खरीदना क्यों बंद कर दिया है?

