The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Wayanad landslides Death toll rises more than hundred Kerala Declares two Days Of Mourning

वायनाड में दो फाड़ हुई नदी, भूस्खलन के बाद अब तक 106 शव मिले, केरल में दो दिन का शोक घोषित

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि वायनाड में 45 राहत शिविर बनाए गए हैं. इन शिविरों में 3600 लोगों को शिफ्ट किया गया है.

Advertisement
pic
30 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 30 जुलाई 2024, 07:13 PM IST)
Wayanad landslides
वायनाड में राहत और बचाव अभियान जारी है. (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन (Wayanad landslide) से कम से कम 106 लोगों की मौत हुई है. 128 लोग घायल बताए जा रहे हैं और सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान जारी है. इस बीच केरल में वायनाड हादसे को लेकर दो दिन का शोक घोषित किया गया है.

केरल के वायनाड में दो जगह पर लैंडस्लाइड हुई है. मुंडक्कई (Mundakkai) और चूरलमाला (Chooralmala). पहले चूरलमाला में बचाव अभियान शुरू किया गया. वहीं मुंडक्कई को जोड़ने वाला पुल ढह जाने के कारण यहां बचावकर्मी नहीं पहुंच पाए थे. यहां सेना ने बचाव अभियान शुरू किया. ये बचाव अभियान शुरू करने में करीब 15 घंटे लग गए. मुंडक्कई में एक अस्थाई पुल बनाने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- लैंडस्लाइड के चलते 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बह गईं, सभी लापता

इस त्रासदी पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा,

“वायनाड में आई ये दिल दहला देने वाली आपदा है. यहां भारी बारिश हुई. इसके कारण हुए भूस्खलन ने एक पूरा इलाका तबाह कर दिया है. इलाके में एक नदी दो दिशाओं में बंट गई. जान-माल को भारी नुकसान हुआ है. कई लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं. हम बचाव अभियान जारी रखने के लिए हर संभव तरीका अपनाएंगे.”

उनके मुताबिक वायनाड में 45 राहत शिविर बनाए गए हैं. इन शिविरों में 3600 लोगों को शिफ्ट किया गया है.

CM पिनाराई विजयन ने बताया कि पीएम मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और गृह मंत्री अमित शाह ने हालात की जानकारी ली है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी फोन किया था. सभी ने केरल को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

Rescue operation in wayanad
वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान (फोटो: PTI)

वहीं भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि उन्होंने मेडिकल टीमों सहित 225 कर्मियों को तैनात किया है. वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एक Mi-17 और एक ALH (एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर) को भी बचाव अभियान में लगाया गया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने वायनाड के भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

वीडियो: वायनाड में लैंडस्लाइड की वजह से कई लोगों की जान गई, प्रधानमंत्री मोदी ने की बात

Advertisement

Advertisement

()