एक आदमी है, शिव कुमार. जो रोज सुबह उठता है, तैयार होता है, और अस्पताल पहुंच जाताहै. अपनी बीवी के पास . जो लाइफ सपोर्ट पर पड़ी है. इस आदमी की उम्र गुजर गई है.चालीस साल तो शादी को हो गए. वहीं दूसरी तरफ एक लड़की है. तारा देशपांडे. जिसकीजिंदगी अभी शुरू हुई है. उसके भी पति का एक्सीडेंट हुआ. वो भी उसी अस्पताल में लाइफसपोर्ट पर है. ये लड़की बनी है कल्कि. अब दोनों एक ही जगह पर खड़े हैं, बूढ़े! (पढ़ेंनसीरुद्दीन शाह) के पास अनुभव थोड़ा ज्यादा है. दोनों अपने दुःख शेयर करते हैं,दोस्त बन जाते हैं. फिर क्या होता है ट्रेलर में देखिए. फिल्म भी देखिएगा. 27 मई कोआ रही है. अनुराधा मेनन ने डायरेक्ट की है. प्रीति गुप्ता और मनीष मुंद्राप्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म दुबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है, यहां अब आ रहीहै. लंदन एशियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए अनुराधा को बेस्ट डायरेक्टर काअवॉर्ड भी मिल चुका है. https://www.youtube.com/watch?v=fhnbNJacdAQ