विराट कोहली ने एक फोटो डाली है, धोनी की बेटी जीवा के साथ. एक बात दिमाग में आई.जैसे हम लोगों के अंकल होते थे, राजू अंकल, श्याम अंकल. पापा के साथ काम करते थे.जिनको परदे के पीछे से नमस्ते करके हम लोग अंदर भाग जाते थे. फिर वो बुलाकर चॉकलेटदेते थे. वो जो हमारी यादों का हिस्सा होते हैं. पोएम ऐसे सुनते थे जैसे पहली बारसुन रहे हों, वैसे ही धोनी की बेटी के लिए विराट भी होंगे न.Baby zeeva using my phone and knowing how to handle it. Haha too cute andadorable. Kids are just unbelievable to be around. You literally switch off fromeverything looking at their innocence. Love itA photo posted by Virat Kohli (@virat.kohli) on Mar 29, 2016 at 7:47am PDTइंस्टाग्राम पर फोटो डाली है विराट ने. जीवा उनका फोन लेकर किसी से बात कर रही हैं.विराट और कोहली की टकराहट जैसी बातें तो आती रहती हैं, लेकिन सोचिए इस सबके पीछेऐसा भी तो होता होगा कि गोदी लेने से पहले विराट साक्षी से पूछ रहे हों भाभी इसनेडायपर पहने हैं, सूसू तो नहीं करेगी. या दाढ़ी गड़ाते हों. दाढ़ी गड़ाकर दिल्ली दिखातेहों.जीवा विराट को क्या बुलाती होगी? ये भी होता होगा कि किसी क्रिकेटर की गोदी मेंजाते ही बच्ची रोने लग जाए और सब उस पर हंसें कि ये तो बच्चे भी नहीं संभाल पाता.यही फोटो देखिए विराट ने अपना फोन जीवा को दे रखा है, फिर शायद धोनी का फोन लियाहो. उससे दो-चार फोटो ली हों, ये पसंद आई. कहा होगा भाई ब्लूटूथ से भेज दे.व्हाट्सएप से पिक्सल टूटने लगते हैं. फिर बैठकर फोटो पर फ़िल्टर लगाया होगा. फिरइंस्टाग्राम पर चढ़ा दी. अच्छा लगता है न, मैदान पर इतना अग्रेसिव खेलने वाला जब एकबच्चे के साथ क्यूट सी फोटो डाले, लगता है, दुनिया में कितना कुछ अच्छा-अच्छा बचाहै. बात कुछ नहीं , विराट चाचू की फोटो देखकर खयाल आया. मैदान के बाहर इनके भीरिश्ते तो वैसे ही होते होंगे जैसे साथ-साथ काम करने वालों के होते हैं. उनकीजिंदगी में भी तो 'धोनी-विराट के बीच कड़वाहट' वाली हेडलाइन के अलावा बहुत कुछ होताहै.