विराट कोहली के टेस्ट में 11 शतक हैं. वन डे में 72 सौ से ज्यादा रन हैं. टी-20 औरइन्टरनेशनल क्रिकेट के बाकी रिकॉर्ड नहीं गिना रहे. विकीपीडिया पर वो भी दिख रहेहैं. ये इसलिए बता रहे हैं कि 27 बरस का ये लड़का अपना काम कर रहा है. ढ़ंग से. अभीविराट कोहली की बात चली क्योंकि उनने एक गाना गाया है. ऐसे ही. जैसे आदमी किसी केकहने पर गुनगुना देता है. इंडियन हाई कमीशन के रिसेप्शन पर गए थे. मनुहार पर गा दिएहोंगे. युवराज सिंह रिकॉर्ड कर लिए. ब्लूटूथ से भेज दिए होंगे भाई ने इन्स्टाग्रामपर चढ़ा दिया और उसके बाद सकल ब्रह्मांड की हर चेतन-अचेतन शक्ति उसे ले जाकर अनुष्काशर्मा से जोड़ने में लग गई.A video posted by Virat Kohli (@virat.kohli) on Feb 28, 2016 at 9:07am PSTठीक है यार लड़के का ब्रेकअप हुआ होगा. अगर हुआ होगा तो. मैनें तो ब्रेकअप वालीखबरें भी नहीं पढीं. यहां आदमी रोज खुद का 'क्या कल लहा मेला बाबू..' मेंटेन नहींकर पाता. एशिया कप, वन डे की बजाय टी-20 में हो रहा है तब भी हाईलाईट देखने कीफुर्सत नहीं निकाल पाता. वो कोहली के ब्रेकअप में काहे खर्च हो जाए? आपको क्या लगताहै? विराट हाईस्कूल का लड़का है? विराट वो लड़का है जो मोहल्ले की छत में हवा में शॉटलगाने का अभिनय करेगा ताकि पड़ोस की लड़कियां उससे इम्प्रेस हो जाए? विराट को गानासुनाना होगा. अनुष्का से कुछ कहना होगा तो फोन कर के न कह देंगे. आपको लगता है,विराट के पास अनुष्का का नंबर न होगा या अनुष्का ने अपनी पुरानी वाली सिम तोड़करफेंक दी होगी? कोहली गाते हैं. इंडियन आइडल टाइप नहीं. थोड़ा-बहुत. दिल्ली का लड़काहै तो पंजाबी गाने पसंद हैं. गुरदास मान को गुनगुना गा लेता है.https://youtu.be/iu8sEZTgWAY एक नमूना और देख लीजिए.https://youtu.be/vXqeggFYou4?t=80 लगे हाथ नमूने भी देख लीजिए. अब एक बात कहतेहैं. आप यकीन न मानेंगे, लेकिन कोहली आधी रात को उठकर अनुष्का-अनुष्का नहींचिल्लाते हैं.