The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral video: Teachers method of teaching chemistry goes viral, people react

मास्टर साहब कूद-कूदकर पढ़ाते हैं कैमिस्ट्री, Video देख हंस-हंसकर हो जाएगा बुरा हाल!

लोग बोले- 'इन गुरु जी से पढ़ते तो वजन भी घट जाता'

Advertisement
pic
10 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2023, 07:52 PM IST)
Viral video of teachers teaching chemistry
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पढ़ाई करते समय किसी भी टॉपिक को याद रखने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते? कोई रटने में विश्वास रखता है. तो कोई बार-बार पढ़ने की कला पर जोर देता है. पर कुछ लोग इसमें भी प्रो-मैक्स लेवल के होते हैं. जैसे UPSC की तैयारी करने वाले. ऐसे ही एक टीचर ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर वायरल हैं. वो भी उछल-उछल कर पढ़ाने वाले. और नेमोनिक्स, यानि शॉर्टकट तरीके से टॉपिक याद कराने वाले.  

वैसे तो UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स नेमोनिक्स (Mnemonics) को इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. लेकिन ट्विटर पर वायरल इन मास्टर साहब ने भी इसी तरीके का इस्तेमाल किया है. ट्विटर पर वायरल वीडियो में मास्टर जी केमिस्ट्री पढ़ा रहे हैं.

वायरल वीडियो में वो कहते हैं,

“अब कूद-कूद के बताओ एल्केन (Alkane), एल्कीन (Alkene) और एल्काइन (Alkyne) का सामान्य सूत्र.”

मास्टर जी इसके बाद तीनों के सामान्य सूत्र याद करने का तरीका बताते हैं. वो भी गाते हुए. एकदम सुर में. मास्टर जी एक लाइन में तीनों के सामान्य सूत्र याद करने का नायाब तरीका बताते हुए कहते हैं,

“कह दो ना प्लस टू. कह दो ना. कह दो ना माइनस टू.”

इसमें ‘कह दो ना प्लस टू’ माने CnH2n+2, जो कि एल्केन का सामान्य सूत्र है. वहीं 'कह दो ना' का मतलब है CnH2n. ये एल्कीन का सामान्य सूत्र है. और ''कह दो ना माइनस टू' का मतलब है CnH2n-2, जो कि एल्काइन का सामान्य सूत्र है.

मास्टर जी की इस क्लास के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं.

भाव्या आहूजा नाम के ट्विटर यूजर ने इस तरह की पढ़ाई के फायदे गिना डाले. उन्होंने लिखा,

“ऐसे पढ़ने के दो और फायदे हैं. एक तो वजन कम हो जाता है और पढ़ाई भी हो जाती है. और सीख भी जाते हैं. ये तो केमिस्ट्री और फिजिकल की क्लास चल रही है.”

ट्विटर पर एक यूजर ने केमिस्ट्री न पढ़ पाने की वजह बता डाली. रूपांशी वर्मा नाम की एक यूजर ने लिखा,

“ऐसे टीचर ना मिलने की वजह से मुझे केमिस्ट्री छोड़नी पड़ी.”

ट्विटर यूजर देवेंदर कुमार चौरसिया ने लिखा कि कभी-कभी कॉन्सेप्ट सरलता से बताया जाए तो जल्दी समझ आ जाता है.

ये सब तो ठीक था. जिन शख्स ने वीडियो एडिट कर ट्विटर पर डाला है, उन्होंने वीडियो में एक लाइन लिखी है. उन्होंने लिखा,

“ऐसे केमिस्ट्री पढ़ाने वाले अगर हमें स्कूल में मिले होते तो आज मैं भी साइंटिस्ट तो होता.”

खैर साइंटिस्ट बनने की बात हो सकता है कुछ लोगों को ज्यादा लगे, लेकिन ऐसे पढ़ने से कॉन्सेप्ट जरूर याद किया जा सकता है. आप अपना तरीका भी निकाल सकते हैं. जरूरी नहीं मास्टर जी की तरह उछल-उछल कर ही याद किया जाए.

वीडियो: सोशल लिस्ट: दुकान के बाहर बैठे बच्चों को दिखाया कार्टून, वायरल वीडियो देख लोगों का मन भर आया

Advertisement

Advertisement

()